स्कूल से लौटती मासूम के साथ दरिंदगी, पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप, गांव में आक्रोश

स्कूल से लौटती मासूम के साथ दरिंदगी, पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप, गांव में आक्रो

The mukhbir- शहडोल। जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ घिनौनी वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। मासूम के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले एक वृद्ध द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर की सुबह बच्ची रोज़ की तरह स्कूल गई थी। दोपहर करीब 1:30 बजे जब वह छुट्टी के बाद घर लौट रही थी, तभी आरोपी वृद्ध ने उसे बहाने से अपने घर बुलाया। घर में उस समय कोई और मौजूद नहीं था। वहीं आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसे धमकाया कि अगर किसी को बताया तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। अगले दिन जब बच्ची की मां ने उसके व्यवहार में बदलाव देखा तो पूछताछ की। तब रोते हुए मासूम ने पूरी घटना बताई। परिवार ने तत्काल इलाके के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार किया

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 351(3), 137(2), 65(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5(m), 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बाल कल्याण समिति की देखरेख में मनोवैज्ञानिक परामर्श की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

समाज में रोष, न्याय की मांग

घटना के बाद पूरे समाज में आक्रोश फैल गया है। समाज के वरिष्ठ लोगों ने कहा कि “ऐसे अपराधी समाज के लिए कलंक बताया हैं, इन्हें उदाहरण बनने लायक सजा मिलनी चाहिए।” समाज के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई की जाए.

स्थानीय महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा

 “यह केवल एक बच्ची के साथ अन्याय नहीं, बल्कि समाज की नैतिकता पर प्रहार है। अभिभावकों और प्रशासन दोनों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर अधिक सजग होना होगा।”

यह सिर्फ एक घटना नहीं, चेतावनी है

यह मामला याद दिलाता है कि मासूमों की सुरक्षा केवल दीवारों या स्कूलों की सीमाओं तक नहीं सीमित रह सकती। हमें अपने आस-पास के हर बच्चे की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी. ताकि कोई और मासूम ऐसी दरिंदगी का शिकार न बने।

Tv11 Live News
Author: Tv11 Live News

Toggle Dark Mode