
पुलिस बोली… दृश्य दहला देने वाला, पहले ऐसा कभी नहीं देखा.
the mukhbir- शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक सनकी कलयुगी बेटे ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया हैं. जिसने सभी को हैरान कर दिया।
माँ ने कहा पढ़ ले बेटा….. गुस्साए बेटे ने लाठी से पीट-पीट कर बेटे ने अपनी ही माँ की हत्या कर दी और फिर तीन दिन (लगभग 72 घंटे) तक उसकी लाश के साथ उसी कमरे में बंद रहा।
दरवाज़ा बंद होने और तीन दिनों तक कोई हलचल न दिखने पर जब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, तब जाकर भयावह सच सामने आया।
दरवाज़ा खुला तो सन्न रह गई पुलिस
ग्राम बरकछ निवासी सविता बाई कोल (40) अपने बेटे नाबालिक राजकुमार कोल के साथ रहती थीं।
3 नवंबर को माँ-बेटे में झगड़ा हुआ, जिसके बाद बेटे ने लाठी से सिर पर कई वार कर दिया।
सविता बाई की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद राजकुमार ने घर का दरवाज़ा बंद कर लिया और तीन दिन तक शव के साथ ही कमरे में रहा।
वह घर में जो था, उसी से खाना बनाकर खाता रहा।
पुलिस जब मौके पर पहुँची तो देखा, लाश कमरे में पड़ी थी और आरोपी बेटे पास ही बिस्तर पर आराम से लेटा था।
प्रभारी थाना प्रभारी बोले, जांच जारी
डीएसपी ऋषभ चारी, थाना प्रभारी, ब्यौहारी ने बताया…
“स्थानीय लोगों की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुँची तो यह बेहद भयावह दृश्य था।
एफएसएल टीम से जांच कराई जा रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।”
सामाजिक विश्लेषण.. ‘चुपचाप बढ़ती मानसिक विकृति’
ब्यौहारी की यह घटना सिर्फ़ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज में बढ़ती मानसिक असंतुलन और एकाकीपन की त्रासदी को भी उजागर करती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों में मानसिक रोगों को अक्सर “पागलपन” कहकर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है।
परिणामस्वरूप, ऐसी समस्याएँ समय रहते इलाज से पहले ही खतरनाक रूप ले लेती हैं।
The mukhbir से चंदन कुमार वर्मा कि रिपोर्ट ब्यौहारी, शहडोल





