
हर गली, हर मोहल्ले तक पहुंचेगा सच्चाई का सच, अब नशा किसी भी रूप में हो सौदागर बचेगा नहीं होगा बेनक़ाब…
The mukhbir टीम मध्य प्रदेश। तेजी से फैल रहे नशे के जाल के खिलाफ अब हमने भी मोर्चा संभाल लिया है। The Mukhbir ने ऐलान किया “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अब नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत हर उस व्यक्ति, गिरोह या नेटवर्क को उजागर कर बेनक़ाब किया जाएगा जो नशे के कारोबार, सप्लाई या प्रसार में शामिल है।
The Mukhbir टीम का कहना है कि…
“अब नशा किसी भी प्रकार का हो कोकीन, हेरोइन, ओपिओइड, स्मैक, गांजा, चरस, अवैध शराब, नशीले इंजेक्शन, नशीली गोलिया, प्रतिबंधित सीरफ या किसी भी रूप में जिससे नशा होता हैं, The Mukhbir उसकी जड़ तक पहुंचेगा और समाज के सामने सच्चाई रखेगा।”
अभियान का उद्देश्य
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल रिपोर्टिंग नहीं, बल्कि जनजागरण और जनसहभागिता है। नशे की लत में फंसे युवाओं को जागरूक करना, अभिभावकों को सतर्क करना और प्रशासन को सक्रिय करना ही इस पहल की असली ताकत होगी।
टीम कि नजर में…
- नशे के खिलाफ चल रही पुलिस कार्यवाहियों की निगरानी की जाएगी,
- तस्करी के नेटवर्क और उनकी कार्यशैली को उजागर किया जाएगा,
- और समाज के हर वर्ग को इस जंग में सहयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा।
“अब चुप नहीं रहेंगे…”
The Mukhbir का मानना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। टीम का संदेश साफ है —
“अब चुप नहीं रहेंगे, नशे के खिलाफ हर आवाज उठेगी, हर चेहरा बेनक़ाब होगा।”
जनता से अपील
टीम ने जनता से भी सहयोग की अपील की है कि यदि किसी को अपने आसपास नशे के कारोबार, सेवन या तस्करी की जानकारी हो, तो वह बेझिझक The Mukhbir को सूचित करे। पहचान गोपनीय रखी जाएगी, लेकिन सच को दबाया नहीं जाएगा।
इन नंबरों पर करे सम्पर्क…
09407812522, 06260146722, 09826823524 07987677278, 09424727116, 09300559432,
साफ संदेश
नशे के खिलाफ यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि एक समाजिक आंदोलन है।
The Mukhbir का संकल्प है.
“अब नशे की हर गली पर रोशनी फैलेगी, हर सौदागर बेनक़ाब होगा, और समाज को मिलेगी एक नई उम्मीद।”
The Mukhbir टीम मध्य प्रदेश





