सीईओ ने दिया आदेश तो…. विरोध में सरपंच संघ उतरा सड़क पर

 

सीईओ शहडोल के आदेश के विरोध में सरपंच संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

The mukhbir – शहडोल।
शहडोल जिले में पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। जिला पंचायत शहडोल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) द्वारा दिनांक 04 नवम्बर 2025 को जारी आदेश क्रमांक /जि.प./सामान्य शाखा/2025/3206 को लेकर संयुक्त सरपंच संघ शहडोल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आदेश को निरस्त करने की मांग की है।

सरपंच संघ ने ज्ञापन में लिखा है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश न्यायसंगत नहीं है, और यह राज्य शासन के दिशा-निर्देशों तथा पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत है।
ज्ञापन में कहा गया है कि यह आदेश पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों का अतिक्रमण करते हुए केवल अधिकारियों को अधिकार देने वाला है, जो लोकतांत्रिक भावना के विपरीत है।

जारी आदेश में इन बिन्दुओ का विरोध

आदेश में कहा गया है कि ग्राम पंचायतों द्वारा किए जा रहे भुगतानों की पूर्व सत्यापन (प्रमाणीकरण) केवल पंचायत समन्वयक अधिकारी (PCO) एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) से कराई जाएगी. इसके अतिरिक्त, सीईओ एवं जनपद पंचायत से 5 प्रतिशत भुगतान पूर्व सत्यापन के बाद ही किया जाएगा। सरपंच संघ का कहना है कि यह व्यवस्था किसी भी निर्माण कार्य या विकास गतिविधि के स्वतंत्र निष्पादन में बाधक है, क्योंकि यह पंचायत राज अधिनियम और नियमों का उल्लंघन करती है। ज्ञापन में उल्लेख है कि यह आदेश सरपंचों और पंचायत सचिवों के अधिकारों का हनन करता है तथा ग्राम सभा की स्वायत्तता को कमजोर करता है। सरपंच संघ ने कहा है कि यह आदेश निरस्त किए जाने योग्य है, ताकि ग्राम पंचायत और ग्राम सभा के अधिकार सुरक्षित रह सके।

सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा..

“मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पारित आदेश पूरी तरह एकतरफा और असंवैधानिक है। पंचायतें संविधान की 73वीं धारा के अंतर्गत स्वशासी निकाय हैं, जिनके अधिकारों का हनन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।” संघ ने कलेक्टर शहडोल से तत्काल आदेश निरस्त करने की मांग की है. और चेतावनी दी है. कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई, और “आदेश वापस नहीं लिया गया, तो जिलेभर के सरपंच 12 नवम्बर को राजधानी कूच करेंगे और भारी आंदोलन राह पर उतरेंगे”

ज्ञापन सौंपने में उपस्थित सदस्य

ज्ञापन सौंपने के दौरान संयुक्त सरपंच संघ शहडोल के सभी ब्लाक अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी के साथ सरपंच जमुडी, सरपंच कनारी खुर्द, सरपंच गौडारू, सरपंच सेमरा, सरपंच चंद्रपुर, सरपंच रामपुर, सरपंच नौगांव, सरपंच कलुआ, सरपंच असवारी, सरपंच पैरीबहरा, सरपंच रसमोहनी, सरपंच दियापीपर, सरपंच मोहतरा, सरपंच भोगडा, सरपंच टिहकी, सरपंच सिरौजा, सरपंच नगपुरा, सरपंच कामता, सरपंच पटासी, सरपंच असवारी, सरपंच छतवाई, सरपंच चौरी, सरपंच मझंगवा, सरपंच गोहपारू, सरपंच विनैका, सरपंच महरोइ, सरपंच पतखई, सरपंच जैतपुर, सरपंच बमूरा, सरपंच पटोरी, सरपंच पाथर सहित जिले के सभी विकासखंडों के सैकड़ो सरपंच उपस्थित रहे।

Tv11 Live News
Author: Tv11 Live News

Toggle Dark Mode