The mukhbir- शहडोल। जिले के सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्हा में एक नवविवाहिता की कुएं में गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान पूनम यादव (20 वर्ष), पति आकाश यादव निवासी बेल्हा के रूप में की गई है। मृतका पूनम यादव की विवाह आठ माह पूर्व ही आकाश यादव के साथ हुआ था। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। और चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह से ही पूनम परिजनो के साथ खेतों में धान कटाई के लिए गई थी।बताया जा रहा है कि देर शाम खेत से लौटने के बाद घर के आंगन में बने कुएं से पानी भरने गई थी, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर पड़ी। जिसकी जानकारी बहुत समय बाद लगी.
शनिवार को सूचना मिलते ही सीधी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी सीधी ने बताया कि मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जयसिंहनगर अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में महिला की मृत्यु पानी में डूबने के कारण होने की बात सामने आई है। बाकी जानकारी महिला के पोस्टमार्टम हो जाने के बाद ही हो पाएगी। हालांकि, घटना की परिस्थितियाँ संदिग्ध बताई जा रही हैं, जिसके चलते पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ जारी है।
The mukhbir के लिए दीपक कुमार गर्ग कि रिपोर्ट





