जिला स्तरीय युवा उत्सव शहडोल में सम्पन्न — युवाओं ने दिखाई सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभा

29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025-26 के तहत हुआ आयोजन, विधायक मनीषा सिंह रहीं मुख्य अतिथि

The mukhbir- शहडोल। 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025-26 के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन 7 नवम्बर 2025 (शुक्रवार) को शुभम पैलेस, शहडोल में किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में रहे गणमान्य अतिथि

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक मनीषा सिंह रहीं। विशिष्ट अतिथियों में नेहरू युवा केंद्र शहडोल के जिला समन्वयक आर. आर. सिंह, प्रियम त्रिपाठी, अरुण द्विवेदी, खिरोधर सोंधिया, मंजुला पांडे, नूतन सिंह और दीपिका निगम उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन अजय सोधिया, ब्लॉक समन्वयक (खेल एवं युवक कल्याण विभाग) द्वारा किया गया।

सांस्कृतिक और नवाचार थीम पर आधारित आयोजन

इस वर्ष युवा उत्सव की थीम “सांस्कृतिक और नवाचार” रखी गई थी। इस अवसर पर जिलेभर के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों ने 7 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम स्थल पर पूरे दिन युवाओं का उत्साह और जोश देखने लायक रहा।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम

प्रतिभागियों ने अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिनमें निम्न विजेता घोषित किए गए. भाषण प्रतियोगिता में प्राप्ती सोनी को प्रथम स्थान एवं ओम तिवारी को द्वितीय स्थान, कविता लेखन में सुमित तिवारी को प्रथम स्थान एवं विद्या पटेल को द्वितीय स्थान, कहानी लेखन में मंजुला तिवारी को प्रथम स्थान एवं रोशनी पटेल को द्वितीय स्थान, विज्ञान मॉडल प्रदर्शन में अनुराग पांडे  एवं विभव गुप्ता को प्रथम स्थान व सचिन बैगा  एवं संदीप को  द्वितीय स्थान, चित्रकला प्रतियोगिता में कुमारी नंदिनी प्रजापति को प्रथम स्थान एवं पवन कृष्णानंद यादव को द्वितीय स्थान, समूह लोकगीत में माँ शारदा संगीत विद्यालय, शहडोल को प्रथम स्थान एवं शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय, विचारपुर  को द्वितीय स्थान, लोक नृत्य में साधना चंद्रवंशी ग्रुप, शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय विचारपुर को प्रथम स्थान एवं प्रशांत माली ग्रुप, ब्यौहारी को  द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। मंच पर अतिथियों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अगले चरण के लिए चयनित प्रतिभागी

जिला स्तर पर चयनित सभी प्रतिभागी अब 13 नवम्बर 2025 को होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शहडोल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहां से चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर और तत्पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

उत्साह और उमंग से भरा आयोजन

पूरे कार्यक्रम के दौरान युवाओं में जोश और उमंग का माहौल रहा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि शहडोल के युवा न केवल परंपरा को सहेज रहे हैं, बल्कि नवाचार की दिशा में भी अग्रसर हैं।

Tv11 Live News
Author: Tv11 Live News

Toggle Dark Mode