
मवेशी को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, ग्राम खारी बड़ी के मनोज सिंह पर बाघ ने किया हमला
the mukhbir शहडोल/ब्यौहारी/ताला-बांधवगढ़।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर रेंज के ग्राम खारी बड़ी में आज सुबह एक दर्दनाक घटना घटित हुई।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम खारी बड़ी (भमरहा टोला), ग्राम पंचायत महदेवा निवासी मनोज सिंह पिता छोटे लाल सिंह पर जंगल में मवेशी चराते समय बाघ ने हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनोज सिंह अपने मवेशियों को चराने के लिए खारी बड़ी बीट, ब्यौहारी पश्चिम वन क्षेत्र के जंगल में गए थे। जो बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के पनपथा बफर जोन से लगा हुआ गांव हैं. शनिवार कि सुबह एक बाघ ने झाड़ी से निकलकर उनके एक मवेशी पर झपट्टा मारा। मनोज सिंह ने साहस दिखाते हुए मवेशी को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसी समय बाघ ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुँचे और घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना स्थल और विभागीय कार्रवाई
यह घटना पनपथा बफर रेंज के खारी बड़ी बीट के अंतर्गत हुई है, जो ब्यौहारी पश्चिम वन क्षेत्र में आता है।
वन विभाग ने मौके का निरीक्षण कर घटना की पुष्टि की है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि घायल व्यक्ति को तत्काल मुआवज़ा और उचित इलाज की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। डिप्टी रेंजर ने बताया कि सुचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया और घायल मनोज सिंह को ब्यौहारी सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
राजेश सिंह जनपद उपाध्यक्ष जनपद पंचायत ब्यौहारी के स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से बाघ की गतिविधि बढ़ी है।
लोगों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और प्रभावित गाँवों में गश्त तेज करने की मांग की है। साथी घायल व्यक्ति को मुआवजा दिलाने की मांग भी की गई है.
ब्यौहारी से the mukhbir के लिए चंदन कुमार वर्मा की रिपोर्ट





