शहडोल पुलिस की बड़ी पहल 260 लोगों को लौटाए चोरी गए मोबाइल, सड़क सुरक्षा की शपथ के साथ रचा नया कीर्तिमान

शहडोल पुलिस की बड़ी पहल, 260 गुम मोबाइल धारकों को मिला उनका फोन, ली सड़क सुरक्षा की शपथ 

The mukhbir-शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में जिले की साइबर सेल और सभी थाना प्रभारियों ने एक मिसाल पेश करते हुए 260 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए। इस मौके पर उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। 

पुलिस अधीक्षक शहडोल ने कहा…

“पुलिस केवल अपराध रोकने का ही काम नहीं करती, बल्कि जनता की सुरक्षा और सहायता भी हमारी प्राथमिकता है। गुम मोबाइल की वापसी इसी दिशा में एक प्रयास है।”

साइबर सेल और थाना टीमों की अथक मेहनत से 260 मोबाइल फोन ट्रेस किए गए और उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। यह कार्यक्रम 3 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुआ।

इस उल्लेखनीय कार्य में थाना सोहागपुर से वैष्णवी व्यास, थाना जयसिंहनगर से उदय सिंह, थाना देवलौंद से राजबहादुर पटेल, थाना सिंहपुर से चंद्रकांत कुशवाह, थाना गोहपारू से अमरेंद्र यादव, थाना पाली से पुनीत सिंह और अन्य थाना प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित नागरिकों को सड़क दुर्घटना के समय घायलों की मदद करने की शपथ भी दिलाई।

“यदि सड़क पर किसी को मदद की ज़रूरत दिखे, तो 112 या 108 नंबर पर सूचना दें। एक फोन कॉल किसी की ज़िंदगी बचा सकता है।”

अंत में उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने मोबाइल फोन को सुरक्षित रखें और यदि मोबाइल खो जाए तो तुरंत नज़दीकी थाने में शिकायत दर्ज करें। उन्होंने बताया कि अब साइबर सेल की आधुनिक तकनीक से मोबाइल की ट्रैकिंग और बरामदगी बहुत आसान हो गई है।

इस पहल ने न केवल पुलिस पर जनता का भरोसा और मजबूत किया है, बल्कि शहडोल जिले में “सुरक्षित नागरिक, संवेदनशील पुलिस” का संदेश भी दिया है।

The mukhbir से जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा कि रिपोर्ट 

Tv11 Live News
Author: Tv11 Live News

Toggle Dark Mode